{"_id":"66a91647057b1b52db013aa2","slug":"bikram-singh-majithia-did-not-appear-patiala-sit-in-drug-case-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग केस: एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए मजीठिया, वकील के जरिये भेजा जवाब, पहले भी दो बार नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग केस: एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए मजीठिया, वकील के जरिये भेजा जवाब, पहले भी दो बार नहीं हुए पेश
Tue, 30 Jul 2024 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:05 PM IST
सार
पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग केस की जांच पटियाला एसआईटी कर रही है। एसआईटी के पास मंगलवार को मजीठिया को पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग केस में मंगलवार को एक बार फिर पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए। मजीठिया ने अपने वकील के जरिये एसआईटी को जवाब भेजा है, जिसमें चंडीगढ़ में एक मामले में सुनवाई व आरोप तय किए जाने की बात कही है। मजीठिया ने कहा कि मामले में अदालत ने सभी को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले भी दो बार एसआईटी की ओर से समन भेजने के बावजूद मजीठिया ड्रग केस में पूछताछ के लिए पटियाला नहीं आए थे।
विज्ञापन
मामले में मजीठिया की पिछली पेशी 20 जुलाई को थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने के चलते मजीठिया एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने इस संबंधी अपने वकील के जरिये एसआईटी को जानकारी दी थी। इससे पहले पिछले महीने भी एसआईटी ने विक्रम सिंह मजीठिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। उस समय इस मामले में मजीठिया पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे। मजीठिया ने अपनी याचिका में आप सरकार पर उन्हें बार-बार समन भेजकर परेशान करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मजीठिया को राहत देते हुए 8 जुलाई तक एसआईटी से उनसे पूछताछ करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मजीठिया के खिलाफ पूर्व चन्नी सरकार ने 20 दिसंबर 2021 को यह केस दर्ज किया था। इसके बाद मजीठिया को पांच महीने तक पटियाला की जेल में भी रहना पड़ा था। 10 अगस्त 2022 को मजीठिया जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए थे। मजीठिया का आरोप है कि जब भी वह मान सरकार की गलत नीतियों को लेकर आवाज उठाते हैं, तो उन्हें चुप कराने के लिए एसआई की ओर से पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि अब तक उनसे कोई रिकवरी नहीं हुई है। उन्हें मान सरकार राजनीतिक बदले की भावना से जानबूझ कर इस केस में फंसा रही है।
विज्ञापन