सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Body of Young Woman Found in Blue Drum in Patiala

नीले ड्रम में लड़की की लाश: अब यहां सामने आया नया केस; युवती के एक हाथ पर लिखा ये नाम, दूसरे पर बना था दिल

अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 27 May 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पटियाला में नीले ड्रम में लड़की की लाश मिली है। लड़की की पहचान नहीं हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। लड़की के एक हाथ पर नाम लिखा है तो दूसरे पर दिल बना है।

Body of Young Woman Found in Blue Drum in Patiala
blue drum in patiala - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला की रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
Trending Videos




थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
 

पहचान के प्रयास
एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस अनजान लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पहचान हो सकेगी।

 
विज्ञापन

शरीर पर निशान
मृतका के शरीर पर कुछ विशिष्ट निशान पाए गए हैं, जो पहचान में सहायक हो सकते हैं। लड़की के एक हाथ पर 'नेहा' नाम का टैटू स्पष्ट रूप से बना हुआ है। दूसरे हाथ पर दिल का निशान भी देखा गया है। उसके चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस इन निशानों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed