सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress MP from Patiala Dr. Dharamveer Gandhi acknowledged factionalism in party Navjot Kaur Sidhu

Punjab: कांग्रेस सांसद ने माना पार्टी में गुटबाजी, सिद्धू कपल को लेकर कही ये बात, भाजपा पर निशाना साधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोला।

Congress MP from Patiala Dr. Dharamveer Gandhi acknowledged factionalism in party Navjot Kaur Sidhu
पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से कुछ घंटे पहले ही पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और सोशल मीडिया पर एलान कर दिया कि अब व कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगी। 

Trending Videos


नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अब नेताओं की कोई विचारधारा नहीं रही है, कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सब जानते हैं कि देश को कौन गलत दिशा में ले जा रहा है और ऐसी पार्टियों से बचना चाहिए। हमने जब भी कहीं कोई बयान दिया है, पार्टी से सलाह-मशविरा करके ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में इतनी पॉलिटिकल उथल-पुथल है कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन कहां जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि चन्नी कांग्रेस में ही रहेंगे।

कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि यह साफ है कि कांग्रेस में गुटबाजी है और हम लगातार कोशिश कर रहे हैं और मैं एक बार फिर दिल्ली जाकर हाईकमान से इसे खत्म करने की रिक्वेस्ट करूंगा।

अगर सिद्धू कपल भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस आएंगे? उन्होंने जवाब दिया कि ये तो अब बंदूकें चल चुकी हैं। अब वे किसी पार्टी में शामिल हों या न हों, यह उनका वोट कैडर नहीं है और इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी ने नवजोत कौर को किया था निलंबित
बता दें कि नवजोत कौर को दिसंबर 2025 में ही पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। वजह थी उनकी विवादित बयानबाजी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए '500 करोड़ रुपये का सूटकेस' देना पड़ता है। पंजाब कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान सौरव प्रधान बिट्टू ने भी उनके खिलाफ तीखे बयान दिए थे। 

नवजोत कौर सिद्धू पेशे से डॉक्टर हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय रही हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में प्रमुख चेहरा रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी से उनके रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। यह घटना पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed