{"_id":"6a11443562e8937f4e08f057","slug":"18-month-old-girl-stabbed-repeatedly-in-patiala-by-her-mother-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसार: मां ने डेढ़ साल की बच्ची के पेट में घोंपा चाकू, बेटी का खून देख बिलख उठा दादा; ये बताया कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ममता शर्मसार: मां ने डेढ़ साल की बच्ची के पेट में घोंपा चाकू, बेटी का खून देख बिलख उठा दादा; ये बताया कारण
Sat, 23 May 2026 11:37 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 23 May 2026 11:37 AM IST
सार
पटियाला के गांव खेड़की में एक महिला ने अपनी 21 माह की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बच्ची के पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना पसियाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी मासूम बच्ची को चाकू से गोदकर मार डाला। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वारदात पटियाला के गांव खेड़की की है, जहां एक महिला ने अपनी करीब डेढ़ साल की बेटी के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2023 में हुई थी शादी
राम नगर पुलिस पोस्ट इंचार्ज और केस के जांच अधिकारी पवित्र सिंह ने बताया कि मृतका बच्ची परनीत कौर के पिता हरप्रीत सिंह निवासी गांव खेड़की के बयान के मुताबिक, उसकी शादी लवप्रीत कौर निवासी गांव बड़वा, थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से 2023 में हुई थी। इस शादी से उसकी करीब 21 महीने की एक बेटी है।चंडीगढ़ पीजीआई से लाए थे दवा
हरप्रीत ने बताया कि उसकी पत्नी डिप्रेशन में रहती थी। उसकी दवा पटियाला से चल रही थी, लेकिन ससुराल वालों ने पिछले दिनों उसकी दवा पीजीआई चंडीगढ़ से ली थी। इसके बाद साला खुशप्रीत सिंह उसकी पत्नी और बेटी को छोड़ने आया था और रात में उनके पास ही रुका था।खेतों से लाैटा तो मिली खून से लथपथ बेटी
सुबह जब वह खेतों से घर लौटा तो देखा कि उसके पिता मान सिंह आंगन में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जब वह कमरे में गया तो देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसे पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने लवप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी गई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन