फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraudsters make off with gold chain and ring under the pretext of washing dishes.

Meerut News: बर्तन साफ करने के बहाने सोने की चेन-अंगूठी ले उड़े ठग

Tue, 18 Aug 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters make off with gold chain and ring under the pretext of washing dishes.
महिला की तहरीर पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार को घर में अकेली महिला मोनिका गुप्ता को झांसे में लेकर दो युवक सोने की चेन और अंगूठी लेकर गायब हो गए। आरोपियों ने महिला को बर्तन और सोना-चांदी साफ करने का पाउडर बेचने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शास्त्रीनगर निवासी मनिका गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान घर की घंटी बजी। बाहर जाकर देखा तो गेट पर दो अनजान युवक खड़े थे। दोनों ने खुद को बर्तन और सोना-चांदी साफ करने वाला पाउडर बेचने वाला बताया। उन्होंने महिला से बर्तन व सोने-चांदी के आभूषण साफ कराने की बात कही। महिला ने पहले मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने अपनी बातों में उलझाकर उन्हें गुमराह कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी और गले में पहनी सोने की चेन ले ली। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। महिला ने शोर मचाया। मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश में एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed