सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heat wave alert issued in Punjab Today Weather News

पंजाब में पारा 41 पार: आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए संगरूर, पटियाला व मोहाली में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 

Heat wave alert issued in Punjab Today Weather News
पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिनों के लिए हीट वेव व वार्म नाइट स्थितियां रहने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Trending Videos


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए संगरूर, पटियाला व मोहाली में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा में वार्म नाइट की स्थिति रहेगी। 22 अप्रैल से हीट वेव का प्रकोप बढ़ेगा और संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब इससे प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के अधिकतम तापमान में रविवार को कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 41.3 डिग्री तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 18.5 डिग्री का न्यूनतम तापमान गुरदासपुर व होशियारपुर में दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, लुधियाना का 40.0, पटियाला का 40.5, पठानकोट का 35.4, गुरदासपुर का 35.5, एसबीएस नगर का 36.8 डिग्री, फाजिल्का का 36.5, रोपड़ का 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.3 डिग्री, लुधियाना का 19.0 डिग्री, पटियाला का 22.2 डिग्री, पठानकोट का भी 22.2 डिग्री, बठिंडा का 23.1 डिग्री, फाजिल्का का 20.7 डिग्री, फिरोजपुर का 20.6 डिग्री और रूपनगर का 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed