{"_id":"69e6ed81e1164424e108ac20","slug":"heatwave-in-punjab-bathinda-hottest-at-41-degrees-four-day-yellow-alert-advisory-released-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हीट वेव: 41 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म, चार दिनों का यलो अलर्ट जारी; एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हीट वेव: 41 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म, चार दिनों का यलो अलर्ट जारी; एडवाइजरी जारी
Tue, 21 Apr 2026 08:52 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:52 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में हीट वेव की स्थिति दर्ज की गई। लुधियाना का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ रही गरमी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में हीट वेव का प्रकोप शुरू हो गया। 41 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में हीट वेव की स्थिति दर्ज की गई। लुधियाना का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इससे पंजाब के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विभाग ने आज लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर व पटियाला में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। बुधवार से हीट वेव का प्रकोप बढ़ेगा और छह जिलों को छोड़कर इससे बाकी का सारा पंजाब प्रभावित होगा। इन जिलों में पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, लुधियाना का 39.4 डिग्री, पटियाला का 39.8 डिग्री, पठानकोट का 37.2 डिग्री, फरीदकोट का 38.0 डिग्री, गुरदासपुर का 37.5 डिग्री, रूपनगर का 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 16.4 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री, लुधियाना का 19.6 डिग्री, पटियाला का 21.3 डिग्री, पठानकोट का 17.6 डिग्री, बठिंडा का 19.7 डिग्री दर्ज किया गया।
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
अपने सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकें
खेतों में सुबह या शाम के समय ही सिंचाई करें
गर्मी से खुद को बचाने के लिए लस्सी, पानी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि जैसे तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। तेज धूप से बचने के लिए दोपहर में घर से जितना हो सके कम बाहर निकलना चाहिए। गर्मियों के दिनों में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। - डॉ. शेली जेटली, सिविल सर्जन, पटियाला

यह बरतें सावधानियां
धूप से बचें और पर्याप्त पानी पिएंहल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें