सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heatwave in Punjab Three Day Alert Issued Starting May 17

पंजाब में फिर चलेगी हीट वेव: 17 मई से तीन दिन का अलर्ट जारी, 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; सबसे ज्यादा तपा फरीदकोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में इस बार मानसून सामान्य से कम रहेगा। डायरेक्टर के मुताबिक अमूमन 22 से 24 जून के बीच मानसून पंजाब में प्रवेश कर लेता है।

Heatwave in Punjab Three Day Alert Issued Starting May 17
भीषण गर्मी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में फिर से हीट वेव का प्रकोप होगा। मौसम विभाग ने 17 मई से तीन दिन के लिए पंजाब में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Trending Videos


बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 43.7 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि देर शाम मौसम बदला और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद पंजाब में मौसम शुष्क हो जाएगा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 18 डिग्री का पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 38,5 डिग्री, लुधियाना का 38.8 डिग्री, पटियाला का 39.0 डिग्री, पठानकोट का 37.0 डिग्री, बठिंडा का 43.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 36.5 डिग्री, फाजिल्का का 40.7 डिग्री, फिरोजपुर का 38.9 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री और रूपनगर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री, लुधियाना का 24.4 डिग्री, पटियाला का 25.5 डिग्री, पठानकोट का 23.6 डिग्री, बठिंडा का 28.2 डिग्री, फाजिल्का का 26.6 डिग्री, फिरोजपुर का 25.5 डिग्री, होशियारपुर का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बार सामान्य से कम रहेगा मानसून

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में इस बार मानसून सामान्य से कम रहेगा। डायरेक्टर के मुताबिक अमूमन 22 से 24 जून के बीच मानसून पंजाब में प्रवेश कर लेता है। इस बार मानसून के पंजाब में प्रवेश करने के समय के बारे में केरल में इसकी एंट्री लेने के बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed