फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert for Punjab for four days Jalandhar Amritsar

पंजाब में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट: जालंधर-अमृतसर में सुबह झमाझम, 40 डिग्री तक पहुंचे पारे में आई गिरावट

Mon, 06 Jul 2026 09:01 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Jul 2026 09:01 AM IST
सार

रविवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 

विज्ञापन
Heavy rain alert for Punjab for four days Jalandhar Amritsar
जालंधर में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में आज से भारी बारिश का अलर्ट है। अमृतसर और जालंधर में सुबह तेज बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज से चार दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


रविवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 23 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 40.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर का तापमान 35.9 डिग्री, लुधियाना का 36.4 डिग्री, पटियाला का 37.2 डिग्री, पठानकोट का 35.5 डिग्री, गुरदासपुर का 36.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.0 डिग्री, फिरोजपुर का 35.9 डिग्री, संगरूर का 35.8 डिग्री, रूपनगर का 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री, लुधियाना का 26.2 डिग्री, पटियाला का 26.7 डिग्री, पठानकोट का 23.9 डिग्री, बठिंडा का 30.8 डिग्री, फरीदकोट का 30.6 डिग्री, फाजिल्का का 29.2 डिग्री, फिरोजपुर का 29.5 डिग्री और रूपनगर का 27.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed