{"_id":"6a48750866432b07680852ce","slug":"temperatures-rise-again-in-punjab-due-to-lack-of-rain-alert-today-heavy-rainfall-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर चढ़ा पारा: बरसात न होने से 2.6 डिग्री का उछाल, आज 13 जिलों में अलर्ट; छह जुलाई से भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर चढ़ा पारा: बरसात न होने से 2.6 डिग्री का उछाल, आज 13 जिलों में अलर्ट; छह जुलाई से भारी बारिश
Sat, 04 Jul 2026 08:21 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:21 AM IST
सार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई। शुक्रवार को बारिश की कमी से पारा चढ़ गया। हालांकि, आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। छह जुलाई से चार दिन के लिए भारी बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। फाजिल्का 38.0 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो फिलहाल सामान्य के करीब है।
विज्ञापन
सबसे कम 25.2 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर और पठानकोट का दर्ज हुआ। छह जुलाई से पंजाब में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पीला अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट अगले चार दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान तापमान में छह डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे राज्य में गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।