फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert for Punjab for six days Pathankot-Joginder Nagar train service suspended

पंजाब में छह दिन भारी बारिश का अलर्ट: पठानकोट-जोगिंदर नगर ट्रेन सेवा बंद, पारा गिरा; किसानों के चेहरे खिले

Wed, 29 Jul 2026 07:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Jul 2026 07:33 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को कई जिलों में बारिश से तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया। पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। बठिंडा में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heavy rain alert for Punjab for six days Pathankot-Joginder Nagar train service suspended
बठिंडा में बरसात के बाद जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू रेल मंडल ने सुरक्षा कारणों से संचालन रोकने का फैसला लिया है। जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा रहता है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद सेवा बहाल की जाएगी। ट्रेन बंद होने से हिमाचल जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पंजाब में मंगलवार को कई जिलों में बारिश से तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया। पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। बठिंडा में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में 77.5, रूपनगर में 34, बठिंडा में 20, एसबीएस नगर में 15.2 और लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती विशेषज्ञों के अनुसार बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और सिंचाई के लिए भूजल की खपत कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed