फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two people die due to sewer gas leakage in Patiala

पटियाला में दर्दनाक हादसा: सीवर गैस से दो लोगों की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
सार

विकास नगर की ये घटना बताई जा रही है। परिजनों ने प्रशासन पर उनकी शिकायत को अनदेखा करने का आरोप लगाया है जिस कारण दो लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Two people die due to sewer gas leakage in Patiala
मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटियाला के विकास नगर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सीवर गैस से दो लोगों की मौत हो गई है। परिवार के मुताबिक, गली और मोहल्ले में अक्सर सीवर ब्लॉक रहता है, जिससे मोहल्ले में बहुत बदबू रहती है। इसे साफ करने के लिए पड़ोस में रहने वाले 45 साल के भोला और उसके साथी सीवर साफ करने के लिए उतरे। 

विज्ञापन




इस दौरान सीवर गैस चढ़ने से दोनों बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने कहा कि हमने नगर निगम अधिकारियों और सीवरमैन से कई बार गुहार लगाई कि हमारी गली में सीवर जाम है। इसे ठीक किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी समस्या का हल नहीं किया।
विज्ञापन


आखिर में हमारे अपने लोगों ने यह जिम्मेदारी ली जिससे यह घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed