{"_id":"699bcd746a516e1d8901d49c","slug":"man-died-in-accident-in-rajpura-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में हादसा: कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में हादसा: कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला
Mon, 23 Feb 2026 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:16 AM IST
सार
राजपुरा में हुआ हादसा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन खड़ा कर दरवाजा खोलते समय बरती जाने वाली सावधानी की अहमियत को दर्शाता है। एक पल की लापरवाही ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुरा-नलास रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है।
जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था। जब वे नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की सरकारी बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।