फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prisoner undertrial attacked in Patiala Central Jail seven inmates assaulted them minor dispute

Patiala: सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती पर कैंची-सुए से हमला, मामूली विवाद के बाद सात बंदियों ने की मारपीट

Tue, 14 Jul 2026 09:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Tue, 14 Jul 2026 09:55 AM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमले में कैदी अजय कुमार को सुए से कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हवालाती अजय कुमार की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Prisoner undertrial attacked in Patiala Central Jail seven inmates assaulted them minor dispute
पटियाला जेल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली विवाद के बाद सात बंदियों ने एक कैदी और एक हवालाती पर कैंची और लोहे के सुए से हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट भी की गई। हमले में घायल दोनों बंदियों का राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना त्रिपड़ी पुलिस ने हवालाती अजय कुमार की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान हवालाती साजन कुमार तथा कैदी हरमन कुमार, हीरा, गोला, मनी, जोबन जंग और मामा के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को बैरक में बंद कैदी अजय कुमार ने हवालाती अजय कुमार को बताया कि सुबह साजन कुमार ने उसे चप्पल मारी थी। दोनों जब इस बारे में पूछने पहुंचे तो मुर्गी अहाते के पास बैरक नंबर एक के सामने साजन कुमार हाथ में कैंची और हरमन कुमार लोहे का सुआ लिए खड़े थे। दोनों ने हमला कर दिया जबकि अन्य आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमले में कैदी अजय कुमार को सुए से कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हवालाती अजय कुमार की हालत स्थिर है। दोनों नशा तस्करी और चोरी के मामलों में जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार ड्यूटी स्टाफ ने समय रहते आरोपियों को काबू कर लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जेल में कैंची कैसे पहुंची। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि बंदी अक्सर चम्मच के पिछले हिस्से को तेज कर सुआ बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed