फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon weakens in Punjab Temperatures rise heat increase due to El Niño effect

पंजाब में धीमा पड़ा मानसून: 1.5 डिग्री चढ़ा पारा, अल नीनो के प्रभाव से बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप; फसलों को नुकसान

Tue, 14 Jul 2026 08:26 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Tue, 14 Jul 2026 08:26 AM IST
सार

अल नीनो दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित कर रहा है। इससे बारिश की कमी हो रही है और मानसून की प्रगति बाधित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की कमी से धान की फसल पर असर पड़ेगा। किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर अधिक निर्भर रहना होगा, जिससे भू-जल संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
Monsoon weakens in Punjab Temperatures rise heat increase due to El Niño effect
उमस भरी गर्मी - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में मानसून की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार से राज्य के 16 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इन जिलों में अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।

विज्ञापन


केवल पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार को मोगा, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा में मौसम शुष्क रहा। आने वाले दिनों में पंजाब का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन


अल नीनो का प्रभाव और कृषि पर असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अल नीनो दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित कर रहा है। इससे बारिश की कमी हो रही है और मानसून की प्रगति बाधित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की कमी से धान की फसल पर असर पड़ेगा। किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर अधिक निर्भर रहना होगा, जिससे भू-जल संकट गहरा सकता है। नमी वाले मौसम के कारण कपास में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों को गुलाबी सुंडी और चिट्टी मक्खी से बचाव के लिए कपास की खेती का लगातार निरीक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में वृद्धि और बारिश की कमी
सोमवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहने से तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक 39.6 डिग्री तापमान रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई, जो फरीदकोट में सबसे कम 22 डिग्री दर्ज किया गया। 1 जून से अब तक पंजाब में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही अल नीनो के कारण मानसून में 8 फीसदी कमी की संभावना जताई थी।

बारिश से कमजोर हुई घर की छत गिरी, पांच घायल
जंडियाला गुरु के गांव मलियां में रविवार रात एक घर की छत गिरने से परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

गुरमीत कौर अपने पति सुबेग सिंह की मौत के बाद विधवा पेंशन पर गुजर-बसर कर रही हैं। उनकी एक बेटी अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। घर की हालत पहले से ही ठीक नहीं थी। हाल ही में हुई बारिश के कारण छत और कमजोर हो गई थी। रविवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे, तभी कमरे की छत गाडर और बल्लों सहित अचानक गिर गई। इससे सभी मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानांवाला ले गए। वहां से सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed