फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PRTC employees' strike ends; agreement reached during meeting with minister

Patiala News: पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति

Sat, 24 Oct 2026 05:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
PRTC employees' strike ends; agreement reached during meeting with minister
पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई मिनी बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। परिवहन एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पीआरटीसी अधिकारियों और यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। इस सहमति को हड़ताल के चलते प्रभावित हो रही बस सेवाओं को सामान्य करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
शनिवार को पटियाला स्थित पीआरटीसी मुख्यालय में हुई बैठक में पीआरटीसी के अध्यक्ष हरपाल जुनेजा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूनियनों की कुछ मांगों पर विचार-विमर्श किया गया जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान अध्यक्ष हरपाल जुनेजा ने यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 100 नई मिनी बसें शामिल की जाएंगी। इससे यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, निगम की आय बढ़ाने के लिए पीआरटीसी की जमीनों पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के माध्यम से पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। ये पेट्रोल पंप पीआरटीसी मुख्यालय पटियाला, सरहंदी गेट स्थित पीआरटीसी वर्कशॉप और संगरूर स्थित पीआरटीसी वर्कशॉप में स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पीआरटीसी ने पटियाला डिपो में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) का पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। आने वाले सप्ताहों में सभी डिपो के संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाएगा। यह कदम टिकटिंग प्रणाली को अधिक आधुनिक और सुचारु बनाने में मदद करेगा। बैठक में पीआरटीसी के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह झाड़वां, प्रबंध निदेशक मनीषा राणा, एएमडी नवदीप कुमार और जनरल मैनेजर (प्रशासन) अमनवीर सिंह टिवाणा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed