{"_id":"697237b167ef46443902d060","slug":"punjabs-tableau-in-the-republic-day-parade-will-be-based-on-human-unity-and-compassion-patiala-news-c-16-1-pkl1082-930676-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड: मानव एकता व दया-भाव पर आधारित होगी पंजाब की झांकी, ट्रैक्टर और ट्रेलर में तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड: मानव एकता व दया-भाव पर आधारित होगी पंजाब की झांकी, ट्रैक्टर और ट्रेलर में तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
झांकी को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहले हिस्से में एक विशाल हाथ का प्रतीक दर्शाया गया है, जो मानवता, करुणा और दया-भावना का संदेश देता है। यह आध्यात्मिक प्रकाश फैलाने वाले मानवीय दृष्टिकोण का प्रतीक है।
गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष भी पंजाब की झांकी अपनी विशिष्ट पहचान के साथ शामिल होगी। राज्य सरकार की ओर से तैयार की गई यह झांकी मानव एकता, दया-भाव और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए आध्यात्मिक चेतना व निस्वार्थ बलिदान की भावना को दर्शाती है। झांकी के माध्यम से पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
झांकी को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहले हिस्से में एक विशाल हाथ का प्रतीक दर्शाया गया है, जो मानवता, करुणा और दया-भावना का संदेश देता है। यह आध्यात्मिक प्रकाश फैलाने वाले मानवीय दृष्टिकोण का प्रतीक है। इसी भाग में आगे की ओर एक ओंकार का घूमता हुआ चिह्न उकेरा गया है जो ईश्वर की एकता और सार्वभौमिक सत्य को दर्शाता है। इसके साथ कपड़े के एक विशेष पैनल पर ‘हिंद दी चादर’ अंकित है, जो अत्याचार से पीड़ितों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खड़े होने का संदेश देता है।
Trending Videos