सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rail Track Blast Training for Shambhu rail track blast was imparted in mountains 200 km from Jammu

शंभू रेल ट्रैक पर धमाके में खुलासा: जम्मू से 200KM दूर पहाड़ों में दी थी ब्लास्ट की ट्रेनिंग, ISI का था प्लान

रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 07 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

शंभू रेल ट्रैक ब्लास्ट की ट्रेनिंग जम्मू से 200 किमी दूर पहाड़ों में दी थी। मलयेशिया से नेटवर्क चल रहा था। आईएसआई के इशारे पर साजिश रची गई थी। पंजाब में उग्रवाद भड़काने की तैयारी थी। भारी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स बरामद किया गया है।

Rail Track Blast Training for Shambhu rail track blast was imparted in mountains 200 km from Jammu
Rail Track Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

शंभू-अंबाला रेल ट्रैक पर धमाके के मामले में जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जम्मू से करीब 200 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों में हथियार और गोला-बारूद चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। 
Trending Videos


शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और पंजाब में दोबारा उग्रवाद फैलाने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सीमा पार बैठे अपने आतंकी हैंडलरों की मदद से जुटाए। उनकी योजना पंजाब के मुख्य रेल मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सिलसिलेवार धमाके करने की थी। 

मामले में मलयेशिया में बैठे दो हैंडलरों मनजीत सिंह निवासी गांव चपड़ जिला पटियाला हाल निवासी मलयेशिया और जुझार सिंह निवासी गांव कोटला गुजरां जिला अमृतसर हाल निवासी मलयेशिया को नामजद किया गया है। यह नेटवर्क मलयेशिया से फंडिंग कर रहा था और जुझार सिंह अमेरिका में बैठे सुरिंदर सिंह ठीकरीवाल के संपर्क में था।

 

गिरफ्तार आरोपियों प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बग्गा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को कड़ी सुरक्षा में पटियाला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने 10 दिन के रिमांड की मांग की लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।

भारी बारूद हुआ था बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बम, दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, आईईडी बनाने की सामग्री, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। बाद में सतनाम सिंह सत्ता से पूछताछ के आधार पर एक आरपीजी, 2.296 किलोग्राम का मेटैलिक आईईडी, डेटोनेटर, 1.456 किलोग्राम आरडीएक्स, पी-86 हैंड ग्रेनेड, पांच मैगजीन, 84 कारतूस, तीन पिस्तौलें, वायरलेस सेट और टाइमर स्विच भी बरामद किए गए।

सतनाम सिंह सत्ता शंभू रेल ट्रैक धमाके में मारे गए जगरूप सिंह उर्फ जूपा का भाई है। जगरूप के करीबी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को भी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed