{"_id":"697246bc26774035da0e4e1d","slug":"talwara-due-to-local-protests-the-expression-of-interest-eoi-for-bbmb-dav-could-not-be-opened-patiala-news-c-70-1-spkl1012-104506-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: स्थानीय विरोध के चलते बीबीएमबी डीएवी का ईओआई नहीं खोला जा सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: स्थानीय विरोध के चलते बीबीएमबी डीएवी का ईओआई नहीं खोला जा सका
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूल को निजी हाथों में सौंपने की योजना पर जोरदार विरोध; पुलिस बल तैनात
-- -
राकेश शर्मा
तलवाड़ा (होशियारपुर)।
बीबीएमबी डीएवी स्कूल को प्राइवेट हाथों में सौंपने के लिए जारी ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते वीरवार को मुख्य अभियंता कार्यालय, तलवाड़ा में खोलने में असफलता रही। भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि एंटी-रायट्स फोर्स भी डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा के निर्देशन में मौके पर मौजूद रही।
मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित मीटिंग में विड़ ओपनिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे, जिनमें एसई हेडक्वार्टर अध्यक्ष इंजीनियर विमल कुमार मीणा, डायरेक्टर कंसल्टेंसी इंजीनियर विकास बंगड़, सीनियर लॉ ऑफिसर वंदना गुप्ता, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनय कुमार, इंजीनियर गौरव लांबा और अकाउंट ऑफिसर विजयपाल सिंह शामिल थे। साथ ही डीएवी मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली से एआरओ केएस गुलरिया भी उपस्थित रहे।
संगठित विरोध और मांगें
स्थानीय लोगों और डीएवी स्कूल बचाओ ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य इस बात पर अड़े रहे कि कोर्ट के आदेश के बिना ईओआई की प्रक्रिया पूरी न की जाए। विरोध में जुटी भीड़ को शांत रखने में डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा और थाना प्रभारी हाजीपुर हर प्रेम सिंह ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों, छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल को डीएवी संस्था को ही सौंपे जाने की मांग की। उन्होंने बीबीएमबी प्रबंधन से अनुरोध किया कि स्कूल का नया अनुबंध डीएवी के साथ पुनः किया जाए, ताकि छात्रों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित रहे।
राजनीतिक समर्थन
विधायक दसूहा कर्मवीर घुम्मण ने कहा कि बीबीएमबी की जमीन पंजाब की है और निर्णयों में पंजाब के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस, मुख्यमंत्री भगवंत मान और सिंचाई विभाग के सचिव कृष्ण कुमार से मिलकर जनहित में शीघ्र समाधान दिलाने का आश्वासन लिया। इस मौके पर आप नेता, तलवाड़ा नगर कौंसिल अध्यक्ष हर्ष कुमार आशु अरोड़ा, पूर्व सरपंच दीपक ठाकुर, अभिभावक और पूर्व छात्र भी मौजूद रहे। सभी ने बीबीएमबी प्रबंधन, चंडीगढ़ के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी और मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता से आग्रह किया कि डीएवी स्कूल को संचालित करने का अधिकार फिर से डीएवी संस्था को दिया जाए।
Trending Videos