{"_id":"69fc231f3d64fae4d308345f","slug":"weather-in-punjab-new-western-disturbance-from-10th-possibility-of-strong-winds-and-rain-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम: 10 से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन तेज हवा-बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम: 10 से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन तेज हवा-बारिश की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 07 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार
बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 37.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ।
पंजाब में बरसात का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक पंजाब में तीन दिन 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है।
Trending Videos
फिलहाल अगले तीन दिन पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क बना रहेगा। हालांकि आज मुक्तसर, बठिंडा व मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान पंजाब के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 37.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी अभी सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे कम 17.5 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, लुधियाना का भी 34.6 डिग्री, पटियाला का 36.4 डिग्री, पठानकोट का 33.9 डिग्री, फिरोजपुर का 34.3 डिग्री, फाजिल्का का 35.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 35.5 डिग्री, होशियारपुर का 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.1 डिग्री, लुधियाना का 20.0 डिग्री, पटियाला का 18.4 डिग्री, बठिंडा का 19.2 डिग्री, फरीदकोट का 21.0 डिग्री, फिरोजपुर का 21.3 डिग्री, होशियारपुर का 18.3 डिग्री, रूपनगर का 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।