{"_id":"69f01bc8f8a05cd6a2005648","slug":"weather-in-punjab-strong-winds-and-rain-temperatures-drop-orange-alert-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदला माैसम: रात से कई जिलों में तेज हवा और बरसात, तापमान में गिरावट; तीन दिन ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदला माैसम: रात से कई जिलों में तेज हवा और बरसात, तापमान में गिरावट; तीन दिन ऑरेंज अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के अनुसार आज माैसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
लुधियाना में छाए बादल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में सोमवार रात से तेज हवा चल रही है। बादल छाने से पारे में गिरावट आ गई है और माैसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक मई को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 2 और 3 मई को मौसम फिर बिगड़ेगा और इन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को पंजाब में गर्मी का असर बरकरार रहा। बठिंडा 43 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ और यह सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई लेकिन यह भी सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा। रूपनगर में सबसे कम 18.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
अन्य शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री, लुधियाना 41.0 डिग्री, पटियाला 42.1 डिग्री, पठानकोट 39.1 डिग्री, एसबीएस नगर 39.6 डिग्री, फाजिल्का 40.8 डिग्री, फिरोजपुर 40.0 डिग्री और होशियारपुर 38.7 डिग्री रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान अमृतसर में 21.3 डिग्री, लुधियाना 24.8 डिग्री, पटियाला 23.0 डिग्री, पठानकोट 22.0 डिग्री, बठिंडा 24.5 डिग्री, फाजिल्का 23.8 डिग्री, फिरोजपुर 21.7 डिग्री और होशियारपुर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X