फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather to Change in Punjab Rain and Strong Winds alert

पंजाब में बदलेगा माैसम: बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Mon, 11 May 2026 08:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 11 May 2026 08:15 AM IST
सार

कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
Weather to Change in Punjab Rain and Strong Winds alert
पंजाब में बरसात का अलर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में अगले चार दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे पहले देर रात कई इलाकों में बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को हालांकि पूरे पंजाब में मौसम शुष्क बना रहा। इसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को पंजाब में सबसे अधिक 42.8 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम 21.3 डिग्री न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पटियाला का 35.8 डिग्री और बठिंडा का 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना का 24.6 डिग्री और पटियाला का 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed