{"_id":"69c124108d44da1fd40eaf91","slug":"woman-kill-her-self-in-sunam-crime-news-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक साल पहले शादी, तंग होकर जसवीर कौर ने दे दी जान, पति और सास की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक साल पहले शादी, तंग होकर जसवीर कौर ने दे दी जान, पति और सास की तलाश कर रही पुलिस
Mon, 23 Mar 2026 04:59 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:59 PM IST
सार
ईलवाल गांव की रहने वाली जसवीर कौर का विवाह करीब एक साल पहले खड़ियाल निवासी यादप्रीत सिंह के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे किसी न किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहता था।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के निकटवर्ती गांव खड़ियाल में घरेलू कलह के चलते एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी महिलां चौक के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि ईलवाल गांव की रहने वाली जसवीर कौर का विवाह करीब एक साल पहले खड़ियाल निवासी यादप्रीत सिंह के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे किसी न किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जसवीर कौर ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सुनाम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे सिविल अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुखद पहलू यह है कि महज एक साल के भीतर ही खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पति यादप्रीत सिंह और सास लखविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।