सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Mann's Cousin, Gyan Singh, Joins BJP; Embraces the Party in the Presence of Saini and Sunil Jakhar

Punjab: सीएम मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल, सैनी और सुनील जाखड़ की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

ज्ञान सिंह मान ने भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उनका आरोप था कि पंजाब सरकार पर दिल्ली की टीम हावी है।

Punjab CM Mann's Cousin, Gyan Singh, Joins BJP; Embraces the Party in the Presence of Saini and Sunil Jakhar
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ बरनाला के व्यवसायी व एनआरआई बलजिंदर सिंह बरनाला और आप के अरनीवाला जोहल प्रभारी मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी भाजपा का दामन थामा।

Trending Videos


इस दौरान नायब सैनी ने कहा कि ये लोग बदलाव की उम्मीद लेकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे लेकिन उम्मीदें टूटने के बाद भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं सुनील जाखड़ ने अमृतसर, बटाला, तरनतारन और लुधियाना में भाजपा कार्यालयों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इसका हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान सिंह मान ने भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उनका आरोप था कि पंजाब सरकार पर दिल्ली की टीम हावी है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उनके घर विजिलेंस की रेड आनी तो बनती ही है।

उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने भाई और मुख्यमंत्री भगवंत मान का सम्मान करते हैं लेकिन पार्टी छोड़ना उनका व्यक्तिगत फैसला है। वहीं जाखड़ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ समय आने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed