सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder of Wife Lover in Amritsar

पत्नी के प्रेमी की हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े; मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 15 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को अपने दांतों से नोचा। उसका एक कान दांत से काट डाला। इसके बाद उसके दांत को भी तोड़ डाला। किरच से पेट में वार किए गए।

Murder of Wife Lover in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत दिखाते हुए आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को अपने दांतों से नोचा। उसका एक कान दांत से काट डाला। इसके बाद उसके दांत को भी तोड़ डाला। किरच से पेट में वार किए गए। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के अवैध संबंध डेविड के साथ थे।
Trending Videos


रिंपी पत्नी डेविड निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि देर शाम उसका पति मोटरसाइकिल पर अमृतसर से आ रहा था। वह और उनका बेटा सैमुअल मसीह मोटरसाइकिल के पीछे अलग से आ रहे थे। जब गांव बोहडू से मडियाला की तरफ आ रहे थे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार अशोक मसीह, अभिषेक पुत्र अशोक मसीह और इमानुएल उर्फ मानी निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके पति के मोटरसाइकिल को रोका और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने किरच के साथ उसके पति पर कई वार किए। हमले में घायल उसके पति को सिविल हॉस्पिटल अमृतसर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड और पुलिस चौकी बोहडू की टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर और इंचार्ज थाना चाटीविंड हरचंद सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के साथ मरने वाले डेविड मसीह के अवैध संबंध थे । इसी रंजिश के कारण हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed