{"_id":"6a06e067475fc92e8c0b6b97","slug":"a-young-mans-body-was-found-in-a-sitapur-settlement-he-was-killed-by-crushing-his-head-with-a-stone-police-are-scanning-cctv-footage-to-find-the-accused-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4285086-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में पत्थर से कुचला सिर: 23 साल के युवक की खून से लथपथ मिली लाश, पूरे इलाके में हड़कंप; CCTV से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में पत्थर से कुचला सिर: 23 साल के युवक की खून से लथपथ मिली लाश, पूरे इलाके में हड़कंप; CCTV से जांच
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ में एक 23 वर्षीय युवक की सुबह खैरपुर गांव की सीतापुर बस्ती में लाश मिली। बीती रात दोस्तों के साथ जाने के नाम पर घर से निकला था। पुलिस सीसीटीवी से कैमरों को खंगाल रही है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भगवानपुर के रहने वाले तिलक वर्मा 23 साल की खून से लथपथ अवस्था में आज सुबह 5 बजे खैरपुर गांव के सीतापुर बस्ती में लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीती रात साढ़े 9 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नही लौटा, परिजन तिलक की पतासाजी कर रहे थे इसी बीच आज सुबह उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई।
गांव के ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने सिर पर पत्थर कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों के अनुसार तिलक वर्मा को गांव के ही एक युवक के रात में देखे जाने की बात कही जा रही है।
सीतापुर बस्ती में युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड़ पुलिस फारेसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर कुचलने के निशान मिले हैं, ऐसे में अज्ञात आरोपी तक पहुंचने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।