{"_id":"6a06b8dd95f9718d26031297","slug":"man-murdered-in-amritsar-police-discovered-cctv-footage-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या: बहन के पास होने की खुशी में मोमोज लेने गया था, एक्टिवा पर लाश लेकर घूमे आरोपी; ऐसे खुली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की हत्या: बहन के पास होने की खुशी में मोमोज लेने गया था, एक्टिवा पर लाश लेकर घूमे आरोपी; ऐसे खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
22 साल का कुणाल बहन के पास होने की खुशी में मोमोज लेने बाहर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लाैटा। सुबह पुलिस को उसकी लाश मिली।
अमृतसर में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के बस स्टैंड के सामने बुधवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को एक्टिवा पर रखकर उसे इलाके में घुमाया। फिर पुलिस में झूठी शिकायत दी कि हमले में माैत हुई है। सीसीटीवी फुटेज ने मामले की पोल खोल दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है।
Trending Videos
बहन के पास होने की खुशी में गया था बाहर
जानकारी के अनुसार मृतक कुणाल के पिता पवन कुमार ने बताया है कि बुधवार को कुणाल की बहन प्लस टू में पास हुई थी। इसी खुशी में वह रात को घर से बाहर मोमोज लेने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। सुबह उन्होंने फिर से अपने बेटे के साथ संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था।उन्हें थाना ए डिवीजन से फोन आया कि उनके बेटे की लाश रानी बाजार शरीफपुरा से मिली है।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई
पुलिस के अनुसार उन्हें बुधवार की देर रात 1 बजे सूचना मिली थी कि रानी बाजार शरीफ इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ घरों पर पथराव किया गया था और वहीं पर कुणाल की लाश पड़ी हुई थी। पहले तो यह बताया गया कि सेल्फ डिफेंस में कुणाल मारा गया है।पुलिस द्वारा जब सुबह जांच की गई तो मामला कुछ और निकला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि वंश और उसके साथियों ने कुणाल की हत्या की। फिर लाश को एक्टिवा पर रखकर अपने इलाके में ले आए। लाश को वहां पर फेंक कर खुद ही तोड़फोड़ कर हमले की झूठी कहानी बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
थाना ए डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर जसदीप सिंह के अनुसार मामले की सच्चाई सामने आने पर वंश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पोस्टमार्टम में शरीर में गोली पाई गई है। आरोपियों ने पहले कुणाल को बेरहमी से पीटा फिर गोली मार दी। 22 साल के बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल सैलून का काम करता था। परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।