{"_id":"69e837a540fa7dcd5306bec1","slug":"punjab-scorched-by-extreme-heat-mercury-crosses-41-degrees-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और लू से झुलसा पंजाब: पारा 41 डिग्री के पार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और लू से झुलसा पंजाब: पारा 41 डिग्री के पार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; कब मिलेगी राहत
Wed, 22 Apr 2026 08:21 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:21 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 26 और 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Heatstroke, Heat
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भीषण गर्मी और लू में झुलस रहा है। तेज गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री और पटियाला में 2.3 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और पटियाला में लू का असर अधिक रहेगा जबकि वीरवार से गर्मी और तेज होने के आसार हैं। वहीं पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में लू का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 26 और 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है।