सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rain in jalandhar alert for many districts

पंजाब में बदला माैसम: जालंधर में आंधी के साथ हुई बरसात से गिरा पारा, सात जिलों में अलर्ट; लोगों को राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Apr 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रविवार को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Rain in jalandhar alert for many districts
बरसात। - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में आज माैसम बदल गया है। जालंधर में सुबह आंधी के साथ आई तेज बरसात से पारे में गिरावट आई और माैसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Trending Videos


पंजाब में गर्मी बढ़ने के बाद वीरवार को पारा 40.7 डिग्री पहुंच गया था। अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रविवार को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पंजाब में 40.7 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 16.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 38.0 डिग्री, लुधियाना का 39.6 डिग्री, पटियाला का 39.5 डिग्री, पठानकोट का 36.7 डिग्री, फरीदकोट का 39.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 36.6 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री और रूपनगर का 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.7 डिग्री, लुधियाना का 18.0 डिग्री, पटियाला का 17.6 डिग्री, पठानकोट का 16.7 डिग्री, बठिंडा का 21.6 डिग्री, फाजिल्का का 18.8 डिग्री, फिरोजपुर का 18.7 डिग्री और होशियारपुर का 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed