{"_id":"699bd6b47b4ba0dafb034270","slug":"three-died-in-accident-in-abohar-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में भीषण सड़क हादसा: चाैक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में भीषण सड़क हादसा: चाैक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत; दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ रोड पर पुल के नजदीक रोटरी चौक के पास देर रात हुए हादसेे में तीन युवकों की माैत हो गई। दो घायल हैं।
अबोहर में हादसे में मरने वाले युवक
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
अबोहर में रविवार देर रात करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
हादसा हनुमानगढ़ रोड पर पुल के नजदीक रोटरी चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौक से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों की पहचान उदय और विशाल (दोनों सगे भाई) तथा उनके साथी रमन के रूप में हुई है। तीनों मृतक अबोहर के गांव बल्लुआना के निवासी थे। वहीं अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार कार की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।