सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Yellow paw on illegal construction related to MLA Sukhpal Khaira's house

Punjab: विधायक सुखपाल खैरा के घर से जुड़े अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, MLA बोले-राजनीतिक बदला

संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सुखपाल खैरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह कदम बिना नोटिस और सुनवाई के उठाया जा रहा है। खैरा ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और ब्यूरोक्रेसी द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कोशिश की जा रही है।

Yellow paw on illegal construction related to MLA Sukhpal Khaira's house
विधायक सुखपाल खैरा के घर से जुड़े अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कपूरथला के रामगढ़ में विधायक सुखपाल खैरा के घर से जुड़े विवाद ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया, जब प्रशासन ने कथित अवैध कंस्ट्रक्शन पर पीला पंजा चला दिया। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 
Trending Videos


खैरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए। किसी भी अनचाही घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के इलाके को सुरक्षा में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, घर नहीं, बल्कि घर से जुड़े कथित अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, खैरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह कदम बिना नोटिस और सुनवाई के उठाया जा रहा है। खैरा ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और ब्यूरोक्रेसी द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed