{"_id":"680a2f2b18c2c3c96003d236","slug":"46-meritorious-students-received-atul-maheshwari-scholarship-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 46 विद्यार्थियों को मिली अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 46 विद्यार्थियों को मिली अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया सम्मानित
Thu, 24 Apr 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:01 PM IST
सार
Rajasthan: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 46 मेधावी विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य है और उनकी सफलता उनके अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का जीवंत प्रमाण है।
विज्ञापन
मेधावी बच्चों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागी युद्ध स्मारक में आयोजित एक भव्य समारोह में सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 46 मेधावी विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान की गई। इस अवसर पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 72 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया, जो नागी की धरती पर एकता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनकर सदा लहराएगा।
विज्ञापन
आर्मी कमांडर ने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के प्रति समर्पित विद्यार्थियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य है और उनकी सफलता उनके अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कॉलरशिप न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास भरती है और उन्हें जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर ईडी के समक्ष पेश हुए कांग्रेस नेता महेश जोशी, पूछताछ जारी
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद नागी में हुई दुश्मन की आकस्मिक घुसपैठ का वीरतापूर्वक सामना करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नागी की धरती पर हमारे वीर जवानों की शौर्यगाथा सदा अमर रहेगी। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उच्च आदर्शों के प्रति प्रेरणा जागृत करने के उद्देश्य से किया गया था। सप्त शक्ति कमांड राष्ट्र निर्माण, युवाओं के सर्वांगीण विकास तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक संपर्क और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह आयोजन विजन@2047 की दिशा में एक सशक्त और सार्थक कदम है।