{"_id":"69e25c7adfdd60778700f30c","slug":"ajmer-news-youths-sleeping-at-roadside-eatery-in-beawar-brutally-assaulted-incident-caught-on-cctv-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: ब्यावर में ढाबे पर सो रहे युवकों को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: ब्यावर में ढाबे पर सो रहे युवकों को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार
ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर स्थित ढाबे पर सो रहे युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीसीटीवी में कैद इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ढाबे पर सो रहे युवकों पर बदमाशों ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर में अपराध का ग्राफ एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर 15 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे एक ढाबे पर सो रहे तीन युवकों पर चार अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरा घटनाक्रम ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ढाबे पर खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी चार हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी बहस या चेतावनी के हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hanumangarh: आंखों की कॉपी और रबर के अंगूठे से बन रहे थे फर्जी आधार कार्ड, ATS ने रैकेट का फोड़ा भांडा
घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी को हमले की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X