सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Dhirendra Krishna Shastri Visits Pushkar, Makes Statement After Sarovar Ritual

Ajmer News: पुष्कर पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सरोवर पूजन के बाद मीडिया के सामने कह दी ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पुष्कर में तीन दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सरोवर पूजन के बाद के बाद कहा कि चादर चढ़ाने वाले हिंदू पुष्कर आकर पिंडदान करें तो बेड़ा पार हो जाएगा।
 

Ajmer News: Dhirendra Krishna Shastri Visits Pushkar, Makes Statement After Sarovar Ritual
पं. धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तीर्थ नगरी पुष्कर में तीन दिवसीय हनुमंत कथा के आयोजन से पूर्व पं. धीरेंद्र शास्त्री आज पुष्कर पहुंचे। आगमन पर उन्होंने सप्तऋषि घाट पर पवित्र पुष्कर सरोवर की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। पुष्कर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ सरोवर पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरोवर घाट पर उमड़ पड़े। दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और स्थानीय श्रद्धालुओं व आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

Trending Videos




मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चादर चढ़ाने के विषय पर कहा कि अगर हिंदुओं को इतना ही चादर चढ़ाने का शौक है तो पुष्कर आकर पिंडदान करें, उनका बेड़ा पार हो जाएगा। उनके इस बयान को लेकर धार्मिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: सिविल ड्रेस में जा रही महिला आरपीएस अधिकारी से छेड़छाड़, बस का पीछा कर आरोपी को पकड़ा

उल्लेखनीय है कि कल से पुष्कर के नए मेला मैदान में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और आयोजक समिति ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed