सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Chain snatching creates panic during Pushkar Kalash Yatra, five women become victims

Ajmer: पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 07:57 PM IST
Ajmer News: Chain snatching creates panic during Pushkar Kalash Yatra, five women become victims
पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में बागेश्वर धाम हनुमंत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं से अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक के बाद एक पांच महिलाओं को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए तनाव और भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिससे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अजमेर से आई एक महिला का मंगलसूत्र बदमाशों ने झपट लिया। वहीं, बजरंग कॉलोनी निवासी महिला की करीब तीन तोले की सोने की चेन तोड़ ली गई। इस घटना से महिला घबरा गई और मौके पर ही अचेत हो गई। इसके अलावा पुष्कर पावर हाउस की ढाणी क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला की भी तीन तोले की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है, जिसकी रिपोर्ट पुष्कर थाने में दर्ज करवाई गई है। अन्य दो महिलाओं के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई, हालांकि उन्होंने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिलाओं को संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं, चेन स्नेचिंग की लगातार घटनाओं से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितों और उनके परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा में पर्याप्त पुलिस बल और निगरानी व्यवस्था नहीं थी।

पढ़ें- ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार: भीषण हादसे में चार लोगों की गई जान, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव

दो पीड़ित महिलाओं ने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीण सीओ रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस घटना के बाद प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगा विशेष शिविर

22 Feb 2026

गोंडा में बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र

22 Feb 2026

झज्जर: बेरी में कलश व ध्वजा यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

झज्जर: किसान की जमीन का रिकॉर्ड पीपीपी से जुड़ा, 2.47 एकड़ से अधिक जमीन वालों के कटे बीपीएल कार्ड

Srinagar: प्रोजेक्ट अमृत; संत निरंकारी मिशन की ओर से जल संरक्षण को लेकर ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान चलाया

22 Feb 2026
विज्ञापन

Dog Attack: झालावाड़ के खानपुर में श्वानों का आतंक, बच्चे पर झपट्टा मारने से मचा हड़कंप; पिता ने बचाया

22 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ के रेसकोर्स में आर्मी कमांडर कप रेस का आयोजन किया गया

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: सोते समय खर्राटे आते हैं तो बीपी से लेकर हार्ट अटैक तक का है खतरा

22 Feb 2026

VIDEO: एक्टर संजय दत्त के इंतजार में लगी भीड़

22 Feb 2026

VIDEO: विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश का 46वां वार्षिक महाधिवेशन

22 Feb 2026

Shimla: गेयटी थियेटर के ओल्ड गॉथिक हॉल में युवतियों ने की रैम्प वॉक और दिखाया टैलेंट

22 Feb 2026

VIDEO: भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक का आयोजन

22 Feb 2026

VIDEO: एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन उ प्र शैक्षिक गुणवक्ता उन्नयन पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

22 Feb 2026

VIDEO: आईसीएस स्लीप सर्टिफिकेशन कोर्स हैंड्स ऑन वर्कशॉप के आयोजन के बारे में डॉ. सूर्यकांत ने दी जानकारी

22 Feb 2026

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष के बीच जुबानी जंग, जानिए क्या कहा

22 Feb 2026

बलरामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मेगा शिविर का आयोजन

22 Feb 2026

Srinagar: उफल्डा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, मेयर आरती भंडारी भी हुईं शामिल

22 Feb 2026

मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा...15 मार्च तक सड़क मरम्मत, नालियां, झाड़ी कटान और साइन बोर्ड लगाने के आदेश

22 Feb 2026

झज्जर: शहर में निकली गई तीसरी श्री श्याम निशान यात्रा

झज्जर: राव मंगलीराम पार्क में हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- प्रदेश सरकार प्रशासनिक व वित्तीय मोर्चे पर विफल

22 Feb 2026

Pilibhit: घर के सामने महिला की गर्दन दबाकर लूट लिए कुंडल, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

22 Feb 2026

हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव में चार लोग घायल

22 Feb 2026

बलरामपुर में परिवार परामर्श केंद्र में समझाने पर सुलझे परिवारों के विवाद

22 Feb 2026

अयोध्या में गाय के गोबर से रंग-बिरंगे दीये बनाकर आत्मनिर्भरता के गुर सिखा रहीं शिक्षामित्र बृजरानी यादव

22 Feb 2026

बहादुरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद व भारत विकास परिषद का विशाल रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

रायबरेली में नाला पार करके स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, टूटी पुलिया से बढ़ा खतरा

22 Feb 2026

VIDEO: रमजान के मौके पर बाजारों में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़

22 Feb 2026

Pilibhit: बरेली जेल के बीमार बंदी की उपचार के दौरान मौत, परिजन ने लगाया ये आरोप

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed