Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Kedarnath Yatra...orders for road repair, drains, bush cutting and installation of sign boards by 15 March
{"_id":"699ac26161040169780599d1","slug":"video-rudraprayag-kedarnath-yatraorders-for-road-repair-drains-bush-cutting-and-installation-of-sign-boards-by-15-march-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा...15 मार्च तक सड़क मरम्मत, नालियां, झाड़ी कटान और साइन बोर्ड लगाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा...15 मार्च तक सड़क मरम्मत, नालियां, झाड़ी कटान और साइन बोर्ड लगाने के आदेश
22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने दायित्वों, संसाधनों की उपलब्धता और प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, पुलिस, तकनीकी प्रबंधन, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन आदि विभागों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के तैयारी के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने 15 मार्च तक सभी सड़क एवं सुरक्षा कार्य पूर्ण करने, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चरों पर पूर्ण प्रतिबंध, तीन चेक प्वाइंट स्थापित करने, सभी घोड़ा-खच्चरों का बीमा अनिवार्य, यात्रा ड्यूटी कर्मियों को परिचय पत्र जारी करने, पार्किंग स्थलों पर शौचालय और नियमित सफाई समेत महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड डिस्पोजल की व्यवस्था अनिवार्य और साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और डायवर्जन स्पष्ट रूप से चिह्नित करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं शटल सेवा संचालन में ओवरचार्जिंग और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 15 अस्पताल संचालित करने, एक्स-रे और ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराने तथा गंभीर मरीजों के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस व्यवस्था की भी बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।