सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The Teachers' Union and UKRAND condemned the assault on the Director

Rudraprayag News: निदेशक के साथ हुई मारपीट की शिक्षक संघ और उक्रांद ने की निंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
The Teachers' Union and UKRAND condemned the assault on the Director
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटना पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों और राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने आपातकालीन ऑनलाइन बैठक कर घटना की निंदा की और कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके समर्थकों द्वारा इस प्रकार की हरकत प्रदेश की कार्यसंस्कृति के लिए चिंताजनक है। पदाधिकारियों ने कहा यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन और बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसे कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगा। इधर, उक्रांद जिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी मारपीट की घटना की कड़ी निंदा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दल के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि यह प्रकरण दर्शाता है कि सत्ता के प्रभाव में कुछ लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। उक्रांद ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए दल उनके साथ खड़ा है। गोपेश्वर। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल पर हुए हमले का राजकीय शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने रायपुर विधायक और हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ चमोली के अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान व मंत्री बीएस नेगी की ओर से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेजकर कहा गया है कि मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे अन्य कर्मियों व शिक्षकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो। यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार चमोली कार्यकारिणी भी कठोर कदम उठाने को बाध्य होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed