{"_id":"699abf047c0de3c33c0ca66d","slug":"video-rayabral-ma-nal-para-karaka-sakal-pahaca-raha-nanahal-tata-palya-sa-bugdhha-khatara-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नाला पार करके स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, टूटी पुलिया से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नाला पार करके स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, टूटी पुलिया से बढ़ा खतरा
रायबरेली के जगतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघापुर भटौली के बड़ी भटौली गांव और भटनोसा के बीच बहने वाले छोभ नाले पर बनी पुलिया टूट गई है। इससे स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं। छोटी भटौली के एक दर्जन से अधिक बच्चे प्रतिदिन भटनोसा स्थित प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल पढ़ने जाते हैं। लेकिन, पुलिया न होने के कारण उन्हें नाला पार करके स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान देशराज साहू ने ग्राम पंचायत निधि से इस मार्ग पर कदम पुलिया का निर्माण कराया था। इससे बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। लगभग पांच वर्ष पहले पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से आवागमन की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीण दरबारी लाल, शिवसागर, बबलू, नन्हे, सूरजदीन, शमशेर, दिलीप कुमार, बिंदेश्वरी, खूनखून, जगदीश और राम मिलन समेत अन्य लोगों ने बताया कि पुलिया रहने पर बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंच जाते थे, लेकिन अब उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्कूल जाने वाली छात्राओं काजल, बादल लोधी, अंजलि और घायल ने बताया कि नाला पार करते समय उनकी ड्रेस भीग जाती है। ठंड के दिनों में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने बताया कि समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजकर सर्वे कराने और शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि नौनिहालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।