{"_id":"699ac317aeb1959d4c0111b1","slug":"verbal-war-broke-out-between-the-minister-of-state-for-sugarcane-and-the-sp-district-president-in-pilibhit-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष के बीच जुबानी जंग, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष के बीच जुबानी जंग, जानिए क्या कहा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 02:19 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी के बीच शब्दों का वार और पलटवार चर्चा में है। गन्ना राज्यमंत्री ने सपा जिलाध्यक्ष को फेसबुकिया जिलाध्यक्ष बताया तो जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि मंत्री एक कोतवाल को भी नहीं हटवा सके हैं।
शनिवार को गन्ना राज्यमंत्री का एक वीडिया सामने आया, जिसमें वह सपा जिलाध्यक्ष को फेसबुकिया जिलाध्यक्ष कहते देखे और सुने गए। वीडियो में राज्यमंत्री ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष को हमारे जिलाध्यक्ष से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। हमारे जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी कोई चुनाव हारी नहीं। उनके (जगदेव सिंह) नेतृत्व में सपा कोई चुनाव जीती नहीं है। इससे उनकी कार्यक्षमता पता चलती है।
सपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार
वीडियो के सामने आते ही सपा जिलाध्यक्ष ने पलटवार करते हुए अपना बयान जारी किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट मंत्री संजय गंगवार का बयान उनकी घबराहट और हताशा का प्रतीक है। जब जनता के असली सवालों किसानों की बदहाली, युवाओं की बेरोजगारी, गिरती कानून-व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार का जवाब नहीं होता, तब भाजपा के नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और स्तरहीन भाषा का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में झूठ बोलकर और जनता को भ्रमित कर राजनीति चमकाने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा वही सीधा सवाल आज भी कायम है कि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कोतवाल को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। जनता जानना चाहती है कि क्या हुआ उस कोतवाल का।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।