सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The miscreants stole the woman's earrings and the bike from the youth.

Pilibhit News: महिला के कुंडल और युवक से बाइक लूट ले गए बदमाश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole the woman's earrings and the bike from the youth.
बाइक लूट का ​शिकार हुए रवि व उनका चचेरा साला संवाद - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार शाम और रात के समय बदमाशों ने एक महिला के कुंडल और युवक से बाइक लूट ली। बरखेड़ा और जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व में भी कुंडल और बाइक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस घटनाओं के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
Trending Videos


घर के सामने महिला की गर्दन दबाकर लूट लिए कुंडल
बरखेड़ा। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर उपले थाप रही बरखेड़ा थाना के गांव अधकटा निवासी महिला की गर्दन दबाकर सोने के कुंडल लूट लिए। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। रविवार को महिला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता गंगादेई ने बताया कि वह उपले थाप रही थी। इसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। कुंडल लूटकर भाग गए। लूट की जानकारी पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला गया है। फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--


बदमाशों ने दावत से लौट रहे युवक की लूट ली बाइक
जहानाबाद। बदमाशों ने शनिवार की रात गांव कुकरीखेड़ा निवासी रवि को निशाना बनाया। जान से मारने की धमकी दी और बाइक लूट ले गए। पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ में दावत में शामिल होकर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक पर उसके साथ चचेरा साला भी थे। जब वह उगनपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के निकट पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर उसकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शाही की ओर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक बदमाश भाग गए। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। पुलिस को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed