{"_id":"699c2aa0549d51db590aec19","slug":"tigress-entered-a-farmer-house-with-her-cub-in-pilibhit-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शावक के साथ किसान के घर में घुस गई बाघिन, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शावक के साथ किसान के घर में घुस गई बाघिन, परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर में एक बाघिन ने दहशत फैला दी। बताया जाता है कि बाघिन अपने शावक के साथ रात में एक किसान के घर में घुस गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघिन और उसका शावक गांव के पास गन्ने के खेत में चला गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकली बाघिन अपने शावक के साथ शनिवार की रात हजारा थाना के गांव चंद्रनगर के एक घर में घुस गई। शोर-शराबा होने पर बाघिन और शावक समीप के गन्ने के खेत में चले गए। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ा कर गन्ने के खेत में बाघिन और शावक की तलाश की। मगर, बाघिन, शावक की फोटो कैद नहीं हो सकी। टीम को गांव के समीप बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
Trending Videos
गांव चंद्रनगर के समीप एक महीने से चहलकदमी कर रहे बाघ को 19 फरवरी की शाम को पकड़ा गया था। अगले दिन बाघ को दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा गया। शनिवार को गांव में गन्ने के खेत के समीप बनाया गया मचान और लगाया गया पिंजरा बाघ पकड़ने के बाद हटा लिया गया। शनिवार रात गांव के दिवाकर दुबे के घर शावक के साथ बाघिन के घुसने का शोर मचा। रात को तीन बार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर समीप स्थित गन्ने के खेत में शावक और बाघिन के शोर पर उसकी तलाश की। हालांकि ड्रोन में शावक और बाघिन की तस्वीर कैद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि गांव चंद्रनगर के गैर आबाद मौजा डेरा के समीप शावकों और बाघिन की चहलकदमी पर रविवार को टीम मौके पर भेजी गई। टीम को डेरा मौजा के समीप बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। निशान बाघ या बाघिन किसके है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अफसरों को भी दी गई है।
