सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man dies after pickup rams into sugarcane-laden trolley parked on highway

Pilibhit News: हाईवे पर खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली में घुसी पिकअप, बुजुर्ग की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after pickup rams into sugarcane-laden trolley parked on highway
असम हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप- वीडियो ग्रेब - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
विज्ञापन
पूरनपुर। शनिवार की देर रात खुटार की ओर से आ रही हाईवे पर खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली में पिकअप जा घुसी। हादसे मेें पिकअप सवार जालौन जिले के तुलसीनगर निवासी मोहम्मद अजीम (70) की मौत हो गई। पिकअप चालक राजेंद्र प्रसाद घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वाहन करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे।
Trending Videos


हादसा शनिवार की रात सेहरामऊ उत्तरी थाना की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक प्राइवेट चीनी मिल के सामने हुआ। खुटार की ओर से आ रही पिकअप हाईवे किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली में घुस गई। इससे पिकअप सवार अजीम की मौत हो गई। पिकअप चालक घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ना भरी ट्राॅली में घुसी पिकअप को खिंचवाकर अलग कराया। साथ ही काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सेहरामऊ उत्तरी थाना के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पिकअप में बीड़ी भरी थी और वह पीलीभीत जा रही थी। घायल पिकअप चालक को सीएचसी लाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर खड़ी गन्ना से भरी ट्राॅली-ट्रैक्टर को प्राइवेट चीनी मिल परिसर के अंदर कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed