{"_id":"699bfc508b47934b0b0b9e0b","slug":"miscreants-fled-after-robbing-the-bag-from-a-girl-near-tiger-tarai-in-pilibhit-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टाइगर तराई के पास युवती से बैग लूटकर भागे बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टाइगर तराई के पास युवती से बैग लूटकर भागे बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक युवती से बैग लूट लिया। इसके बाद भाग गए। युवती बरेली से लौटी थी और वाहन से उतरकर पैदल अपने घर जा रही था। उसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में उसे घेर लिया और बैग छीनकर भाग गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में टाइगर तराई के निकट बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बरेली से इलाज कराकर लौट रही शहर निवासी युवती को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उसका बैग लूट लिया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
Trending Videos
वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी नफीस अंसारी की पुत्री बुशरा अंसारी के साथ हुई। परिजनों के अनुसार बुशरा रविवार को अपनी मां की आंख के इलाज के लिए बरेली गई थी। नफीस अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। पुत्री बुशरा दिनभर उनके साथ अस्पताल में मौजूद रही। रात करीब आठ बजे बुशरा अकेले एक मैजिक वाहन से पीलीभीत लौट रही थी। जब मैजिक वाहन सुनगढ़ी क्षेत्र में टाइगर तिराहे के निकट पहुंचा तो चालक ने उसे वहीं उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित युवती के अनुसार जैसे ही वह मैजिक से उतरकर आगे बढ़ी, तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उस पर झपट्टा मारा और कंधे पर टंगा बैग छीनकर भाग गए। अचानक हुई घटना से युवती घबरा गई। युवती के मुताबिक बैग में एक मोबाइल फोन, करीब 300 रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। किसी तरह वह अपने आवास विकास स्थित घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से घटना की विस्तृत जानकारी ली। बाद में एसपी सुकीर्ति माधव भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
