{"_id":"699b5c3e8b7fab7f5c02e887","slug":"bus-conductors-will-teach-passengers-to-be-cautious-of-drug-gangs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154280-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बस यात्रियों को जहर खुरानी गिरोह से सतर्कता की सीख देंगे परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बस यात्रियों को जहर खुरानी गिरोह से सतर्कता की सीख देंगे परिचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर्व मनाने घर आ रहे जिले के प्रवासियों को रोडवेज बसों के परिचालक जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने की सीख देंगे। बस रवाना होने से पूर्व ही यात्रियों को जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बस रवाना होने से पूर्व फोटो भी लेंगे। इस संबंध में अफसरों ने सभी परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं।
स्थानीय डिपो से 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर्व पर दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती है। ऐसे में इस मार्ग पर पर्व से दो-तीन पूर्व बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। कई बार बसों में यात्रा कर रहे लोग जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो जाते हैं। इन घटनाओं से बचाव के लिए रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि लंबे मार्ग पर संचालित होने वाली बसों के परिचालक बस में मौजूद यात्रियों को जहर खुरानी गिरोह के संबंध में जागरूक करेंगे। साथ ही बस गंतव्य पर रवाना करने से पूर्व उसमें मौजूद यात्रियों का फोटो भी लेंगे। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पर्व को लेकर यह पहल की गई है।
घटना के बाद चौराहे पर छोड़कर नहीं जा सकेंगे
कई बार जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने पर चालक-परिचालक पीड़ित यात्री को चौराहे पर या फिर अन्य कहीं स्थान पर छोड़कर चले जाते हैं। इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि वह संबंधित थाना क्षेत्र में मामले की जानकारी देकर पीड़ित को पुलिस के सुपुर्द करेंगे। ऐसा न करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos