{"_id":"699ac008220a5e3fb5071878","slug":"video-ayathhaya-ma-gaya-ka-gabra-sa-raga-braga-thaya-bnakara-aatamanarabharata-ka-gara-sakha-raha-shakashhamatara-bjarana-yathava-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गाय के गोबर से रंग-बिरंगे दीये बनाकर आत्मनिर्भरता के गुर सिखा रहीं शिक्षामित्र बृजरानी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गाय के गोबर से रंग-बिरंगे दीये बनाकर आत्मनिर्भरता के गुर सिखा रहीं शिक्षामित्र बृजरानी यादव
रामनगरी अयोध्या में गोमती नदी के तट पर बसे कंदई मीरमऊ घाट की शिक्षामित्र बृजरानी यादव शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का हुनर सिखा रही हैं। 2017 में शिक्षामित्र पद का समायोजन रद्द होने के बाद उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण की और अपने गांव में निशुल्क शिक्षा देना शुरू किया।
वह बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ सिलाई-कढ़ाई का हुनर भी सिखाती हैं। अपनी जीविका चलाने के लिए उन्होंने स्वरोजगार का रास्ता अपनाया है। वह गाय के गोबर से रंग-बिरंगे दीपक और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले उपले बनाती हैं। उनके ये उत्पाद बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या जैसे जनपदों में भी आपूर्ति किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, वह क्यूसी शिक्षा केंद्र के माध्यम से बच्चों की ओर से पॉलिथीन एकत्र कराकर गांव को पर्यावरण मुक्त बनाने का प्रयास भी कर रही हैं। बृजरानी यादव ने कहा, 'नारी तू कमजोर नहीं है तू शक्ति का भंडार है।'
बृजरानी यादव 2002 में शिक्षामित्र के पद पर नियुक्त हुई थीं। 2014 में उनका समायोजन हुआ, लेकिन 2017 में हाईकोर्ट के फैसले से यह रद्द हो गया। इस चुनौती के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने अपने गांव के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।