सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Ajmer runner Sufia created history creat Guinness World Record by running 430 km from Manali to Leh

Rajasthan: अजमेर की रनर सूफिया सूफी ने रचा इतिहास, मनाली से लेह तक 430 किमी दौड़कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: अजमेर की अंतरराष्ट्रीय धाविका सूफिया सूफी ने मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी मात्र 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उनका पांचवां गिनीज रिकॉर्ड है। 
 

Rajasthan Ajmer runner Sufia created history creat Guinness World Record by running 430 km from Manali to Leh
अंतरराष्ट्रीय धाविका सूफिया सूफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर की अंतरराष्ट्रीय धाविका सूफिया सूफी (40) ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सूफिया ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक की 430 किलोमीटर की कठिन और चुनौतीपूर्ण दूरी मात्र 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उनका पांचवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Trending Videos


इन परेशानियों से करना पड़ा दो-चार
सूफिया ने बताया कि यह रन दुनिया के सबसे कठिन हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रनिंग चैलेंज में से एक माना जाता है। इस दौरान उन्हें पांच ऊंचे और बेहद खतरनाक दर्रों को पार करना पड़ा, जहां ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक ठंड जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। पूरे सफर में कुल 8,500 मीटर से अधिक की चढ़ाई शामिल थी, जो किसी भी धावक के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2 फरवरी 2026 को मिला प्रमाण-पत्र'
उन्होंने जानकारी दी कि यह रेस उन्होंने 31 अगस्त 2023 को पूरी की थी, जबकि इसका आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र उन्हें 2 फरवरी 2026 को प्राप्त हुआ। इससे पहले वर्ष 2021 में भी सूफिया ने यही दूरी 156 घंटे में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन बाद में एक अन्य धाविका प्रीति ने इसे 100 घंटे से अधिक समय में पूरा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद सूफिया ने दोबारा इस चुनौती को स्वीकार किया और इस बार पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अजमेर की रहने वाली हैं सूफिया
सूफिया सूफी का जन्म 1 अगस्त 1985 को अजमेर के वैशाली नगर स्थित मित्र नगर, रातीडांग रोड क्षेत्र में हुआ। उन्होंने अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वह मनाली में रहती हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर की ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी
अपने जीवन सफर को साझा करते हुए सूफिया ने बताया कि वर्ष 2008 में वह दिल्ली गई थीं, जहां उन्होंने एविएशन का कोर्स किया। इसके बाद 2009 में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी मिली। हालांकि रनिंग के प्रति जुनून ने उन्हें अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़ने के लिए प्रेरित किया और वर्ष 2019 में उन्होंने पूरी तरह खेल जगत को समर्पित होने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक का दावा, मंत्री ने हड़पी गरीबों की 52 बीघा जमीन, अपने और बेटे के नाम कराई रजिस्ट्री

दिसंबर में करेंगी 'रन अराउंड द वर्ल्ड' की शुरुआत
भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए सूफिया ने कहा कि 1 अगस्त से वह भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़ने का लक्ष्य रखेंगी। यदि यह चुनौती सफलतापूर्वक पूरी होती है, तो वह एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेंगी। इसके बाद दिसंबर से वह “रन अराउंड द वर्ल्ड” अभियान की शुरुआत करेंगी, जिसमें लगभग 30,000 किलोमीटर की दूरी तय कर 30 देशों को करीब 630 दिनों में कवर करने का लक्ष्य है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed