{"_id":"69be459fe66f34ee460809e2","slug":"amidst-global-tensions-nasiruddin-chishtis-message-dialogue-and-brotherhood-are-the-solution-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4074332-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फितर: वैश्विक तनाव के बीच अजमेर में नसीरुद्दीन चिश्ती का संदेश, कहा- संवाद और भाईचारा ही समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फितर: वैश्विक तनाव के बीच अजमेर में नसीरुद्दीन चिश्ती का संदेश, कहा- संवाद और भाईचारा ही समाधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Eid-ul-Fitr 2026: अजमेर में ईद-उल-फितर पर नसीरुद्दीन चिश्ती ने वैश्विक तनाव के बीच संवाद और शांति को समाधान बताया। उन्होंने भारत की कूटनीति, सामाजिक एकता और अंतरराष्ट्रीय संतुलन पर जोर देते हुए शांति को सच्चे नेतृत्व की पहचान कहा।
ईद के मौके पर वैश्विक तनाव को लेकर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने रखा अपना पक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर में ईद-उल-फितर के अवसर पर हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ईदगाह में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व एक नाजुक और निर्णायक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर शांति, संवाद और सहयोग की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर हथियारों की होड़ मानवता के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और संतुलन पर की टिप्पणी
नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की प्रभावशीलता भी आज सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि यदि शक्तिशाली देश स्वयं को वैश्विक निर्णयकर्ता या तानाशाह मानने लगें, तो यह अंतरराष्ट्रीय संतुलन, न्याय और समानता के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सभी देशों की संप्रभुता और गरिमा के सम्मान पर जोर दिया।
भारत की भूमिका और कूटनीति पर विचार
उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा शांति, सह-अस्तित्व और संवाद का मार्ग दिखाया है। उनके अनुसार, भारत सरकार भी वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में युद्ध के बजाय कूटनीति और संवाद के माध्यम से समाधान खोजने का प्रयास कर रही है।
वैश्विक तनाव के बीच कूटनीतिक उदाहरण
नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच भारत सरकार ने परिपक्व कूटनीति का परिचय दिया है। उन्होंने ईरान के साथ संवाद के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ऑयल और गैस टैंकरों को सुरक्षित निकालने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कई टैंकर भारत पहुंच चुके हैं और शेष सुरक्षित मार्ग पर हैं, जो प्रभावी कूटनीति का उदाहरण है।
पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज, बड़ी संख्या में लोगों ने की सामूहिक इबादत
भारत की सामाजिक एकता पर जोर
उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में जहां कई देश संघर्षों से जूझ रहे हैं, वहीं भारत में विविधता के बावजूद लोग शांति और सौहार्द के साथ जीवन जी रहे हैं। यहां विभिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने पर्व मिल-जुलकर मनाते हैं, जो देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
शांति को सच्चा नेतृत्व बताया
अपने संदेश के अंत में नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि शांति का संरक्षण ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि मानवता का भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि संवाद, सहयोग और आपसी विश्वास में सुरक्षित है।