{"_id":"6a4366b7cb401ba9c10e9e7c","slug":"jagan-gurjar-murder-row-family-refuses-post-mortem-of-dacoit-demands-cbi-probe-over-conspiracy-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत जगन गुर्जर की हत्या पर बवाल: 'जब तक CBI जांच नहीं, तब तक पोस्टमार्टम नहीं', धरने पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत जगन गुर्जर की हत्या पर बवाल: 'जब तक CBI जांच नहीं, तब तक पोस्टमार्टम नहीं', धरने पर बैठा परिवार
Tue, 30 Jun 2026 12:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:18 PM IST
सार
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद परिजनों ने जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना देकर पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। वे CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर प्रशासन परिजनों से लगातार वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन
परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को मृतक के परिजन अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए और हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश नहीं दिए जाते और उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।
जेएलएन अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेएलएन अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर परिजनों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के बेटे आसाराम ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर इस तरह की हत्या होना अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की CBI से जांच कराने, सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
हत्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए
वहीं, प्रहलाद खटाना ने भी हत्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, वह अकेले जगन गुर्जर की हत्या नहीं कर सकता। उनके अनुसार, जगन गुर्जर बेहद मजबूत और प्रभावशाली व्यक्ति था, जो कई लोगों का अकेले सामना करने की क्षमता रखता था। ऐसे में केवल एक कैदी द्वारा उसकी हत्या कर देना संदेह पैदा करता है और इससे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
जेल परिसर के सीसीटीवी थे बंद
प्रहलाद खटाना ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय जेल परिसर के कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद थे। यदि ऐसा है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने मांग की कि जेल प्रशासन की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पूरी घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही परिवार के सदस्यों और जेल में बंद अपने भाई की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जगन गुर्जर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बैरक में पहले लूडो खेला, फिर गमछे से गला घोंटकर ली जान
विष्णु पर तौलिए से गला दबाकर हत्या करने का आरोप
गौरतलब है कि, सोमवार को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र स्थित भवूतीपुरा निवासी कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी हार्डकोर बंदी विष्णु पर तौलिए से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के समय दोनों बंदी एक ही बैरक में बंद थे। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल किए
इस घटना ने प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर दो हार्डकोर बंदियों के बीच इतनी बड़ी घटना कैसे हुई? सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई? यदि सीसीटीवी कैमरे बंद थे, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इन सभी सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल परिजन CBI जांच की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि प्रशासन उनके साथ लगातार वार्ता कर रहा है।