{"_id":"6a6ecdf63eec1199d10fd5cc","slug":"major-action-by-dargah-police-station-vicious-pickpocket-gang-busted-6-accused-arrested-25-expensive-mobile-phones-recovered-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4567790-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दरगाह में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार; नौ लाख रुपये के फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दरगाह में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार; नौ लाख रुपये के फोन बरामद
Sun, 02 Aug 2026 01:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:58 PM IST
सार
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 9 लाख रुपये मूल्य के 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों पर दरगाह परिसर और आसपास की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने का आरोप है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
शातिर जेबकतरा गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 25 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह दरगाह परिसर और आसपास आने वाली भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करता था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में मिली कामयाबी
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और होटल संचालकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली।
सभी आरोपी अजमेर के दरगाह क्षेत्र के निवासी हैं
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीम शेख उर्फ कालिया, सद्दाम हुसैन उर्फ मक्खी, अजीम खान उर्फ गिटक, मोहम्मद गयासुद्दीन, शफीक शेख उर्फ बिरयानी और सैयद इशाक अली को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अजमेर के दरगाह क्षेत्र और आसपास के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में लगे देशभक्ति के नारे
फिलहाल, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मोबाइल चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अधिक मोबाइल फोन बरामद होने की भी संभावना है। दरगाह थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।