फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajmer News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 22 अक्टूबर से, घोड़ और ऊंट की चहल-पहल से बढ़ी रेतीले धोरों की रौनक

Fri, 17 Oct 2025 07:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

पुष्कर पशु मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। आने वाली 22 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा यह मेला 7 नवंबर तक चलेगा। मेले में ऊंटों के साथ पशुपालकों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर का पशु मेला दुनिया के बड़े पशु मेलों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
Ajmer News: International Pushkar Animal Fair from Oct 22, camels and horses bring life to the sandy dunes
पशु मेले के लिए पुष्कर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेला 22 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही तीर्थनगरी पुष्कर के रेतीले धोरों में रौनक लौट आई है। पशुपालक जहां ऊंटों और अश्वों के आवागमन की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानों, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
Ajmer News: International Pushkar Animal Fair from Oct 22, camels and horses bring life to the sandy dunes
पशु मेले में जुटे पशु - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर का यह प्रसिद्ध पशु मेला 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं और पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम होंगे। पर्यटन विभाग द्वारा देशी और विदेशी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। देवस्थान विभाग की ओर से अभी कार्यक्रमों की सूची जारी नहीं की गई है लेकिन जिला प्रशासन, उपखंड प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Ajmer News: International Pushkar Animal Fair from Oct 22, camels and horses bring life to the sandy dunes
पशु मेले में पहुंचे ऊंट - फोटो : अमर उजाला
इधर मेला क्षेत्र में खाने-पीने और खरीददारी की अस्थाई दुकानें सजने लगी हैं। मनोरंजन के लिए दूर-दराज से आए झूला संचालकों ने अपने-अपने झूले और चक्रीय झूलों की स्थापना शुरू कर दी है। कई गगनचुंबी झूले अब आसमान को छूते नजर आ रहे हैं, जिससे मेला क्षेत्र की रौनक और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Jalore News: पिकअप सवार हमलावरों ने होटल के बाहर मचाया उत्पात, वाहनों में की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajmer News: International Pushkar Animal Fair from Oct 22, camels and horses bring life to the sandy dunes
पशु मेले में पहुंचे पशुपालक - फोटो : अमर उजाला
रेतीले धोरों में ऊंटों की चहल-पहल भी देखने को मिल रही है। राज्य पशु ऊंटों के आगमन के साथ ही मेला क्षेत्र में ऊंट पालकों की आवाजाही बढ़ गई है। कई पर्यटक ऊंट सफारी का आनंद भी उठा रहे हैं। मेले में आने वाले पशुओं में सबसे अधिक संख्या ऊंटों की ही रहती है, जो इस आयोजन की विशेष पहचान है।

अश्वों के अस्तबल भी अब आकार लेने लगे हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से अश्व पालक अपने अश्वों के साथ पुष्कर पहुंचने लगे हैं। इन पालकों ने अपने अश्वों के ठहराव के लिए आलीशान अस्थाई टेंट बनाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ वर्षों में मेले में अश्व व्यापार में काफी वृद्धि हुई है और लाखों रुपये में घोड़े खरीदे-बेचे जाते हैं। पुष्कर के रेतीले धोरों में बढ़ती चहल-पहल इस बात का संकेत है कि दुनिया के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक पुष्कर मेला अब अपने पूरे शबाब पर आने को तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed